आपको बता दें की ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को अब अपने खेत का रसीद निकलने के लिए शहर आने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। लोग अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से जमीन का लगान जमा करके खेत का रसीद निकाल सकते हैं।
खबर के अनुसार सरकार के इस ऑनलाइन व्यवस्था से लोगों को जमीन रसीद के लिए किसी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और इससे उनकी परेशानियां भी दूर हो जाएगी। हालांकि सरकार ने ऑनलाइन के साथ साथ ऑफलाइन व्यवस्था भी चालू रखी हैं।
पटना, नालंदा, समस्तीपुर समेत सभी जिलों में घर बैठे निकालें खेत का रसीद?
===> खेत का रसीद निकालने के लिए आप गूगल में http://www.bhulagan.bihar.gov.in/ वेबसाइट को सर्च करें और फिर ऑनलाइन भुकतान करें पर क्लिक करें। इसके बाद जमीन की पूरी डिटेल्स भरें और ऑनलाइन लगान जमा करने के बाद रसीद को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें।

0 comments:
Post a Comment