खबर के अनुसार बसों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने निजी बस संचालकों से 13 जून तक आवेदन मांगा हैं। साथ ही साथ विभाग ने बिहार झारखंड के बीच कई रूट भी निर्धारित किये गए हैं। जिस रुट पर बसों का संचालन किया जायेगा।
बता दें की आवेदन मिलने के बाद विभाग बस मालिकों की ओर से दिए गए आवेदन पर 30 जून को राज्य परिवहन प्राधिकार की बैठक में विचार होगा। इसके बाद बसों के संचालन को लेकर मंजूरी दी जाएगी। इससे बिहार-झारखंड के लोगों को यात्रा में आसानी होगी।
इस रूट पर चलेगी बसें।
जहानाबाद से बोकारो,
भागलपुर से रांची,
बांका से टाटा,
दरभंगा से बोकारो,
औरंगाबाद से बोकारो,
नवादा से बोकारो और टाटा,
जमुई से टाटा, जमुई से देवघर,
बेगूसराय से बोकारा, टाटा,
गया से रांची, गया से बोकारो,
हजारीबाग, खगड़िया से धनाबाद, दुमका,
छपरा से टाटा, बोकारो व हजारीबाग,
आरा से रांची, आरा से टाटा, आरा से धनबाद,
पटना से रांची, पटना से टाटा, पटना से हजारीबाग, पटना से डालटनगंज , पटना से गढ़वा, पटना से गिरिडीह, पटना से दुमका, पटना से देवघर।

0 comments:
Post a Comment