खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर पटना में कोरोना के 9 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि सहरसा में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। वहीं बिहार के सीतामढ़ी में भी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं।
बता दें की बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर कुल 81,415 सैम्पलों की कोरोना जांच की गई हैं। जिसमे 11 पॉज़िटिव मामले मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित पटना जिले के हैं। वहीं पिछले 24 घंटे के अंदर 5 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
जानकारों की मानें तो बिहार में हर दिन पांच दस कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। जिसमे सबसे ज्यादा मरीज पटना जिले के हैं। हालांकि अच्छी बात यह हैं की इसमें से ज्यादातर मरीज तीन चार दिन में ठीक हो रहे हैं। अभी पटना में सबसे अधिक 45 सक्रिय मामले मौजूद हैं।

0 comments:
Post a Comment