सावधान ! अररिया, पूर्णिया, किशनगंज में भारी बारिश को लेकर अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने बिहार के अररिया, पूर्णिया, किशनगंज में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार एक ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, सिक्किम होते हुए बांग्लादेश जा रही है। जिसके कारण बिहार के अररिया, पूर्णिया, किशनगंज में भारी बारिश हो सकती हैं। जबकि  दक्षिण बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई सहित पांच जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती हैं। 

बता दें की मौसम विभाग ने आज यानि की बुधवार को बिहार के उत्तर हिस्से में स्थित पूर्वी-पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर सहित 19 जिले हल्की से मध्य स्तर की बारिश होने की आशंका जताई हैं। इन जिलों में बिजली भी चमक सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार के 24 जिलों में होने वाली बारिश के 48 घंटे के बाद बिहार में तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी और उनकी परेशानियां भी कम होगी। जल्द ही राज्य में मानसून भी प्रवेश करेगा।

0 comments:

Post a Comment