खबर के अनुसार पुलिस पदाधिकारियों की लगातार घटती संख्या और थानों में लंबित पड़े केस को जल्द से जल्द निपटानें के लिए एएसआइ से लेकर इंस्पेक्टर तक के पदों पर बहाली की जाएगी। पुलिसकर्मियों की ये भर्ती संविदा के आधार पर होगी।
आपको बता दें की एएसआइ से लेकर पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) तक के पदों पर उन पुलिसकर्मियों को बहाल किया जायेगा जो इन्ही पदों से रिटायर हुए हैं। एक साल पहले रिटायर हुए कर्मियों को फिर से नौकरी करने का अवसर दिया जायेगा।
जारी आदेश के अनुसार 1 अप्रैल 2020 से 31 जुलाई 2021 तक सेवानिवृत्त होने वाले एएसआइ से लेकर पुलिस निरीक्षक तक के पुलिसकर्मियों को एक साल के लिए संविदा पर बहाल किया जायेगा। इच्छुक व्यक्ति पुलिस ऑफिस और पुलिस लाइन से आवेदन प्राप्त कर 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment