बता दें की बिहार में 10 अप्रैल 2022 से गेंहू की बिक्री की जा रही हैं। अगर आप भी अपने गेहूं को किसी भी पैक्स या व्यापार मंडल में बेचना चाहते हैं तो आपको Bihar Gehu Adhiprapti Online Apply के द्वारा आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। आप अपने नजदीकी के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए दस्तावेज : किसानों के पास आवेदन करने के लिए आवेदक का आधार कार्ड, आवेदक का मोबाइल नंबर, बैंक खाता, खेत का रसीद, जमाबंदी पंजी की भाग संख्या एवं पृष्ट संख्या और आवेदक का फोटो होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन : राज्य के किसान वेबसाइट https://dbtagriculture.bihar.gov.in/RegFarmer/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं और अपनी गेंहू को पैक्स में सरकर द्वारा निर्धारित रेट पर आसानी से बेच सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment