पटना, समस्तीपुर, बेगूसराय में ऑनलाइन निकालें जमीन का नया रसीद

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले कई लोगों को आये दिन जमीन रसीद की ज़रूरत पड़ती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने पटना, समस्तीपुर, बेगूसराय समेत सभी जिलों में जमीन लगाने भरने तथा जमीन के नया रसीद निकालने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के किसी भी जिले में रहने वाले व्यक्ति अपने मोबाइल फोन की सहायता से जमीन के लगान को ऑनलाइन के द्वारा जमा कर सकते हैं और फिर जमीन के रसीद को ऑनलाइन के द्वारा डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं। 

बता दें की ऑनलाइन के द्वारा निकाली गई जमीन का रसीद सभी जगह पर मान्य होता हैं। इसका इस्तेमाल पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा कोर्ट के कार्यों में भी कर सकते हैं। वहीं आप चाहें तो अंचल कार्यालय में जा कर ऑफलाइन के द्वारा भी जमीन का रसीद निकाल सकते हैं।

पटना, समस्तीपुर, बेगूसराय में ऑनलाइन निकालें जमीन का नया रसीद?

1 .सबसे पहले बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जाये। 

2 .यहां आप नीचे में भू-लगान लिखा हुआ दिखाई देगा। उसपर आप क्लिक करें। 

3 .जैसे ही आप भू-लगान पर क्लिक करेंगे आपके सामने वेबसाइट http://www.bhulagan.bihar.gov.in/ खुल जाएगा।

4 .अब आपके सामने दो विकल्प होंगे। उसमे से आपको ऑनलाइन भुकतान करें पर क्लिक करना होगा। 

5 .इसके बाद आपको जमीन से जुड़ी सभी जानकारी को सही-सही भरकर सब्मिट करनी होगी। 

6 .इसके बाद ऑनलाइन के द्वारा जमीन का लगान जमा करना होगा। फिर आप जमीन का नया रसीद डाउनलोड कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment