खबर के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए सरकारी कर्मियों ने लंबा संघर्ष किया है। अब वादा निभाने का समय आ गया है। मुख्यमंत्री के इस संकेत से साफ हैं की झारखंड में पुरानी पेंशन स्किम लागू की जा सकती हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 21 जून को झारखंड कैबिनेट की बैठक होने वाली हैं। इस बैठक में सरकार पुरानी पेंशन स्किम को मंजूरी दे सकती हैं। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इस विषय में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं किया गया हैं।
बता दें की नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम झारखंड ने 26 जून को रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में पेंशन जयघोष महासम्मेलन का आयोजन किया हैं। इसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होने वाले हैं। उम्मीद की जा रही हैं की इस दौरान मुख्यमंत्री इसका ऐलान कर सकते हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment