1 .सनथ जयसूर्या: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी श्रीलंका के सनथ जयसूर्या हैं। बता दें की जयसूर्या ने 445 एकदिवसीय मुकाबले में 13430 रन बनाए वहीं 34 बार शून्य पर आउट भी हुए हैं।
2 .शाहिद अफरीदी: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी दूसरे नंबर पर हैं। आपको बता दें की शाहिद अफरीदी ने अपने वनडे करियर में 30 बार जीरो पर आउट होकर पवेलियन लौटे हैं।
3 .वसीम अकरम: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की इस लिस्ट में पाकिस्तान के वसीम अकरम तीसरे नंबर पर हैं। आपको बता दें की वसीम अकरम अपने पूरे कैरियर में कुल 28 बार शून्य पर आउट हुए हैं।
4 .महेला जयवर्धने : इस लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने हैं। आपको बता दें की महेला जयवर्धने श्रीलंका की तरफ से 448 वनडे मैचों में कुल 12650 रन बनाए हैं। वहीं अपने कैरियर में जयवर्धन 28 बार जीरो पर आउट हुए हैं।
5 .मुथैया मुरलीधरन: सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की इस लिस्ट में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन पांचवे नंबर पर हैं। आपको बता दें की मुथैया मुरलीधरन अपने वनडे क्रिकेट कैरियर में कुल 25 बार जीरो पर आउट हुए हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment