T20, वनडे और टेस्ट में इन बल्लेबाजों ने ठोका है सबसे तेज शतक

T20, वनडे और टेस्ट में इन बल्लेबाजों ने ठोका है सबसे तेज शतक?

 T20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक।

डेविड मिलर : साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया हैं। मिलर ने साल 2017 में बांग्‍लादेश के खिलाफ टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय मैच में सबसे तेज शतक लगाया था। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाने का कारनामा किया हैं। इस दौरान उन्होंने मोहम्मद सैफुद्दीन की गेंद पर लगातार 5 छक्के भी मारें थें।

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक।

एबी डिविलियर्स: वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम है। इन्होने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 31 गेंदों में शतक ठोका था। इस मैच में डिविलियर्स ने 44 गेंदों में 149 रन बनाए थे। साथ ही साथ इन्होने 9 चौके और 16 छक्के लगाए थें।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक।

ब्रैंडन मैक्कलम: इंटरनेशनल टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कलम के नाम हैं। बता दें की मैक्कलम ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 54 गेंदों में शतक बनाया था। 

0 comments:

Post a Comment