UP Board: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम होंगे जारी

लखनऊ न्यूज : यूपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जल्द जारी किये जाएंगे। इसको लेकर बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

खबर के अनुसार उतर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के परिणाम अब किसी भी वक्त जारी कर सकता हैं। बोर्ड के द्वारा छात्रों का रिजल्ट तैयार कर लिए जायेगा। बहुत जल्द इसे आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा।

बता दें की यूपी बोर्ड अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर कभी भी रिजल्ट की तारीखों का ऐलान कर सकता हैं। बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो 10वीं, 12वीं का परिणाम जून के दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। इसकी तैयारी की जा रही हैं। 

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट : यूपी बोर्ड के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जारी किया जायेगा। छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगें। साथ ही साथ परीक्षा परिणाम भी डाउनलोड कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment