खबर के अनुसार इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर एनएचएआई की टीम ने गाेरखपुर, माेतिहारी, दरभंगा, सुपाैल तथा पूर्णिया प्राेजेक्ट यूनिट से संपर्क स्थापित किया हैं। साथ ही साथ एक्सप्रेस-वे को लेकर सर्वे का काम शुरू कर दिया हैं। बहुत जल्द इसका डीपीआर तैयार कर लिया जायेगा।
बता दें की इस एक्सप्रेस के डीपीआर बनाने में कंसलटेंट एजेंसी एलएन मालवीय इंफ्रा प्राेजेक्ट प्रा. लि. का सहयोग लेगी। जल्द से जल्द विद्युत, वन, संचार, जल संसाधन जैसे प्रारंभिक प्रक्रिया को जिला प्रशासन और विभाग के सहयोग से पूरा किया जायेगा।
इन जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे।
गाेरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे बिहार के प. चंपारण से 25 किमी, पू. चंपारण में 73 किमी, शिवहर में 16 किमी, सीतामढ़ी में 42 किमी, मुधबनी में 95 किमी, सुपाैल में 32 किमी, अररिया में 49 किमी तथा किशनगंज से 63 किमी गुजरेगा। भारतमाता परियोजना 2 और 3 के तहत इसे बनाया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment