आज लगेगा सूर्य ग्रहण, मध्यरात्रि से सूतक काल शुरू

धर्म डेस्क : आज साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा हैं। वहीं ग्रहण शुरू होने से पहले सूतक काल भी शुरू हो गया हैं। आज मध्यरात्रि से ही देशभर में सूतक काल मान्य होगा। इस दौरान लोगों को किसी भी तरह के शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। 

बता दें की जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी लगभग एक सीध में आ जाते हैं, तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। विज्ञान के साथ साथ इस ग्रहण का धार्मिक मान्यता भी होता हैं। ज्योतिष बताते हैं की सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के जातकों के जीवन में कठिनाईयां लेकर आता हैं। 

खबर के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले 24 अक्टूबर की मध्यरात्रि से ही शुरू हो हैं। यह ग्रहण दिन में 02 बजकर 29 मिनट से आइसलैंड होगा और शाम 06 बजकर 20 मिनट में अरब सागर में खत्म होगा। इसे भारत में कई जगहों से देखा जा सकता हैं। 

इन जगहों पर दिखाई देगा ग्रहण :  यह ग्रहण यूरोप, उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया, भारत में दिल्ली, बेंगलुरू (कर्नाटक), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), चेन्नई (तमिलनाडु), उज्जैन (मध्य प्रदेश), वाराणसी और मथुरा में दिखाई देगा।

भारत में ग्रहण का समय : राजधानी नई दिल्ली में यह सूर्य ग्रहण शाम करीब 04:29 से शुरू होगा और शाम 6:09 मिनट पर खत्म हो जाएगा।

0 comments:

Post a Comment