बिहार के पटना से देवघर के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट

न्यूज डेस्क: फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना से देवघर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होने वाली हैं। 30 अक्टूबर से इस रुट पर विमान सेवा बहाल किया जा सकता हैं।

खबर के अनुसार डायरेक्टरेट जेनरल ऑफ सिविल एविएशन ने देवघर से पटना के लिए विमान सेवा शुरू करने की अनुमति एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को दे दी है। बहुत जल्द पटना से देवघर और देवघर से पटना के लिए सीधी फ्लाइट मिलेगी। 

आपको बता दें की पटना एयरपोर्ट से सुबह 11:05 बजे 72 सीटर यात्री विमान टेकऑफ करेगी और दोपहर 12:10 बजे देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। जबकि देवघर एयरपोर्ट से ये फ्लाइट 12:30 बजे टेकऑफ करेगी और 1:35 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। 

पटना से देवघर के बीच विमान सेवा बहाल होने से बिहार और झारखंड के लोगों के लिए बहुत फायदा होगा। काफी दिन से लोग इस रूट पर विमान सेवा बहाल करने की मांग कर रहे थें। फिलहाल पटना से रांची के लिए विमान सेवा का संचालन किया जा रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment