Dhanteras : धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से होती है धन में वृद्धि

धर्म डेस्क: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के मौके पर झाड़ू खरीदना बहुत लाभकारी माना जाता हैं। धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है और धन में वृद्धि होती है। साथ ही साथ इंसान को जीवन में आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता हैं। 

दरअसल धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। धनतेरस के दिन अगर कोई व्यक्ति अपने घर में झाड़ू खरीद कर लाता हैं तो इससे घर में रहने वाले लोगों के जीवन पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती हैं।

आपको बता दें की धनतेरस के दिन एक साथ तीन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही साथ इस दिन शाम में आप पुरानी झाड़ू की पूजा करें और इसके बाद नई झाड़ू की भी पूजा करें और घर में सुख-समृद्धि-शांति की प्रार्थना करें। 

धनतेरस का शुभ मुहूर्त : 23 अक्टूबर 2022 धनतेरस पर सर्वार्थ सिद्ध योग सुबह 6 बजकर 31 मिनिट से शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 34 मिनिट पर समाप्त होगा। इस मुहूर्त में आप धनतेरस की खरीदारी कर सकते हैं। ये मुहूर्त सबसे शुभ हैं।

0 comments:

Post a Comment