गोरखपुर से नेपाल के लिए शुरू होगी इंटरनेशनल बस सेवा, किराया 1100

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर से नेपाल के लिए इंटरनेशनल बस सेवा शुरू होने वाली हैं। नए साल के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा इस बस सेवा को हरी झंडी मिल सकती हैं।

खबर के अनुसार गोरखपुर-काठमांडू के बीच राप्तीनगर की एसी जनरथ बस के परिचालन को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उद्घाटन के लिए सीएम योगी से समय मांगा है। नए साल के अवसर पर बस सेवा का परिचालन शुरू किया जा सकता हैं। 

आपको बता दें की भारत सरकार और नेपाल सरकार की अनुमति मिलने के बाद गोरखपुर-काठमांडू के बीच  इंटरनेशनल बस सेवा को लेकर सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। साथ ही साथ परिवहन विभाग से परमिट भी मिल चूका हैं।

बस का टाइमटेबल और किराया : गोरखपुर-काठमांडू बस गोरखपुर से शाम 4 बजे और काठमांडू-गोरखपुर बस काठमांडू से शाम 5 बजे रवाना होगी। गोरखपुर-काठमांडू बस सेवा के लिए गोरखपुर स्टेशन परिसर में टिकट काउंटर आरक्षित हो गया है। इस बस का किराया प्रतिवक्ति 1100 रुपया हैं।

0 comments:

Post a Comment