खबर के अनुसार कोरोना की नई लहर के खतरे के बीच दो लोग के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में अलर्ट हो गई हैं। RTPCR में कोरोना की पुष्टि होने के बाद इनके सैम्पल लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग कराया जा रहा हैं।
आपको बता दें की इन दोनों संक्रमित व्यक्ति शहर के सिविल लाइंस इलाके के रहने वाले हैं। इनमे हल्के सर्दी-जुकाम की शिकायत थी। हालांकि दोनों संक्रमितों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। लेकिन रैपिड रिस्पांस टीम संक्रमितों से संपर्क में हैं।
दरअसल चीन में कोरोना के नए स्ट्रेन से दुनियाभर के देशों की चिंता बढ़ा दी हैं। भारत में भी कोरोना फैलने की आशंका को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। यूपी सरकार भी कोरोना से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली हैं।

0 comments:
Post a Comment