पटना, छपरा, सीवान, पूर्णिया समेत 14 शहरों की हवा बहुत खराब

न्यूज डेस्क: बिहार में प्रदूषण का लेवल कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, छपरा, सीवान, पूर्णिया समेत 14 शहरों की हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई हैं। जो इंसान के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं।

खबर के अनुसार बिहार के बेगूसराय, पूर्णिया और दरभंगा शहर में वायु गुणवत्ता सूचनांक 400 के पार चला गया हैं। जबकि राज्य के अन्य 11 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचनांक 300 से ज्यादा हैं। इस हवा में सांस लेना इंसान के लिए अच्छा नहीं हैं।

आपको बता दें की वायु में धूल-कण की मात्रा अधिक होने से बिहार में वायु की गुणवत्ता खराब होती जा रही हैं। इस हवा में सांस लेने से इंसान को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में डॉक्टर लोगों को मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं। 

दरअसल जब किसी इलाके में वायु गुणवत्ता सूचनांक यानि की एक्यूआई 100 से ज्यादा हो तो उस इलाके की हवा सांस लेने के लिए ठीक नहीं माना जाता हैं। लेकिन बिहार के 14 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचनांक यानि की एक्यूआई आसमान छू रहा हैं। 

पटना, छपरा, सीवान, पूर्णिया समेत 14 शहरों की हवा बहुत खराब?

बेगूसराय में एक्यूआई 425, 

पूर्णिया में एक्यूआई 416,

दरभंगा में एक्यूआई 407

सीवान में एक्यूआई 388, 

कटिहार में एक्यूआई 384, 

छपरा में एक्यूआई 382, 

पटना में एक्यूआई 375, 

बिहारशरीफ में एक्यूआई 357, 

भागलपुर में एक्यूआई 354, 

समस्तीपुर में एक्यूआई 339, 

बिहारशरीफ में एक्यूआई 338, 

राजगीर में एक्यूआई 330, 

मुंगेर में एक्यूआई 315,

अररिया में एक्यूआई 306,

0 comments:

Post a Comment