पुणे नगर निगम में 200 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: पुणे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार पुणे नगर निगम में 200 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

पदों का विवरण : पुणे नगर निगम ने असिस्टेंट टीचर के 147 और ग्रेजुएट टीचर के 138 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : असिस्टेंट टीचर के लिए योग्यता 12वीं पास और डीएड, जबकि ग्रेजुएट टीचर के लिए 12वीं, बीए, डीएड और बीएड होनी चाहिए। 

आयु सीमा : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : पुणे नगर निगम के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिश पढ़ें। 

इंटरव्यू की तिथि : 8 और 9 दिसंबर। 

ऐसे करें अप्लाई : आप पुणे नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए निर्देशों का पालन करें। 

वेतनमान : 20000 रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : पुणे।

0 comments:

Post a Comment