यूपी के आगरा में 25 दिसंबर से शुरू होगी 5G सर्विस

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के आगरा से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के आगरा में 25 दिसंबर से लोगों को 5G सर्विस का लाभ दिया जायेगा। इसको लेकर निजी कंपनी भारतीय एयरटेल के द्वारा तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार पहले चरण में 25 दिसंबर से कमला नगर, फतेहाबाद रोड और ताजमहल आने वाले पर्यटकों के लिए 5G सर्विस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं बहुत जल्द आगरा के अन्य इलाकों में भी 5G सर्विस की सुविधा शुरू होगी। 

एयरटेल के जोनल बिजनेस मैनेजर निर्भय तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया हैं की आगरा में 5जी सेवा को चालू करने के लिए कार्य तेजी से चल रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो 25 दिसंबर से आगरा में लोग 5G का आनंद उठा सकेंगे। 

वहीं रिलांयस जिओ के द्वारा भी आगरा में 5G सर्विस शुरू करने की तैयारी की जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले महीने से जिओ ताजनगरी आगरा में अपनी 5G सर्विस शुरू कर सकती हैं।  5G सेवा का आनंद लेना के लिए 5G सपोर्ट करने वाले हैंडसेट होनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment