पटना-पूर्णिया सहित बिहार में इन छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपये

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना-पूर्णिया सहित बिहार में स्नातक पास छात्राओं को सरकार के द्वारा 25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत नीतीश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन (स्नातक) योजना के लिए 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इन पैसों से छात्राओं को 25-25 हजार रुपये की राशि मिलेगी। 

आपको बता दें की मंगलवार को नीतीश सरकार के द्वारा 20 हजार छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि जारी किया गया हैं। इसके लिए विभाग के द्वारा 50 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं। जल्द ही छात्रों के खाते में पैसों की राशि पहुंच जाएगी। 

दरअसल 25 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2021 तक स्नातक पास करने वाले सभी छात्राओं को सरकार के द्वारा 25-25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। जबकि 2021 से 2022 में स्नातक पास करने वाले छात्राओं को 50-50 हजार रुपये की राशि मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment