जानकारों की मानें तो 25 दिसंबर को मरियम ने यीशु मसीह को जन्म दिया था। इसी दिन यीशु मसीह इस धरती पर आये थें। ऐसा माना जाता हैं की प्रभु यीशु मसीह के द्वारा ही ईसाई धर्म की स्थापना की गई थी और जिसके कारण 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है।
आपको बता दें की यीशु के जन्म के मौके लोग एक पेड़ को सजाते हैं। जिसे क्रिसमस ट्री कहा जाता हैं। साथ ही साथ इस दिन घरों को भी सजाया जाता हैं। बच्चे सेंटा के कपड़े पहनकर एक-दूसरे को उपहार देते हैं और क्रिसमस को सेलिब्रेट करते हैं।
वहीं इस दिन लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं। साथ ही साथ घर में परिवार के लोगों के साथ क्रिसमस को सेलिब्रेट करते हैं। प्रभु यीशु मसीह के जन्म के मौके पर दुनियाभर के चर्च को भी सजाया जाता हैं और कई तरह के कार्यकम आयोजित होते हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment