बिहार के मोतिहारी में 4 पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड

न्यूज डेस्क: बिहार के मोतिहारी से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक काम में लापवाही दिखाने को लेकर मोतिहारी के एसपी डॉ कुमार आशीष ने 4 पुलिस पदाधिकारी को सस्पेंड कर दिया हैं। इसको लेकर आदेश जारी किये गए हैं। 

खबर के अनुसार हाजत से कैदी भाग जाने के बाद एसपी ने एक्शन लेते हुए इन पदाधिकारियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया हैं। इन पदाधिकारियों पर काम कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप हैं। जिसके कारण इनपर कार्रवाई की गई हैं। 

दरअसल कल्याणपुर थाना क्षेत्र से शिकायत मिलने के बाद शशि कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन अभियुक्त हाजत का ग्रिल तोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद मोतिहारी के एसपी ने चार पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। 

इन 4 पुलिस पदाधिकारी को किया गया सस्पेंड।

आपको बता दें की एसपी आशीष कुमार ने तत्कालीन प्रभारी थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक ध्रुव नारायण राम को सस्पेंड किया हैं। साथ ही साथ कांड के अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक शमीम अहमद और ओडी पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार को सस्पेंड किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment