बच्चों का दिमाग करना है तेज, तो रोज उन्हें खिलाएं ये 5 फूड्स

न्यूज डेस्क: वर्तमान समय में माता पिता अपने बच्चे के दिमाग को तेज करने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने से उनका तरीका फेल हो जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जिसके सेवन से बच्चों का दिमाग तेज होता हैं। साथ ही साथ इससे बच्चों की मेमोरी पॉवर भी बेहतर होती हैं। 

बच्चों का दिमाग करना है तेज, तो रोज उन्हें खिलाएं ये 5 फूड्स?

बादाम : बच्चों के दिमाग को तेज करने के लिए बादाम सबसे लाभकारी मन जाता हैं। बादाम में मौजूद राइबोफ्लेविन और एल-कार्निटाइन मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इससे बच्चों की मानसिक स्थिति बेहतर होती हैं।

अखरोट: आपको बता दें की अखरोट ओमेगा -3 फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से बच्चे के मस्तिष्क के विकास अच्छी तरह से होता हैं। इसलिए आप अपने बच्चों को अखरोट खिला सकते हैं।

काजू : काजू में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे हाई स्तर के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। साथ ही साथ इनमे मैग्नीशियम भी होता हैं जो बच्चों के मानसिक विकास के लिए काफी फायदेमंद हैं।

खजूर: दरअसल खजूर में आयरन के साथ साथ कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम और जिंक की मात्रा पाई जाती हैं जो बच्चे के मानसिक विकास के लिए बेहतर होती हैं।

दूध : दरअसल दूध में कैल्शियम के साथ साथ और भी कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। जो बच्चों के मानसिक विकास के लिए लाभकारी हैं।

0 comments:

Post a Comment