UP : चीन से आगरा लौटा युवक कोरोना संक्रमित

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दो दिन पहले चीन से आगरा लौटा युवक कोरोना संक्रमित पाया गया हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ गई हैं और विभाग के अधिकारी जिले में अलर्ट हो गए हैं। 

खबर के अनुसार आगरा के शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्षीय युवक चीन गया था। वह 23 दिसंबर को आगरा लौटा हैं। यहां एक निजी लैब के द्वारा की गई जांच में युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इसके बाद रैपिड रेस्पोंस टीम को युवक के घर भेजा गया है। 

बता दें की रविवार को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर निजी लैब द्वारा स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर पहुंच गई। इस युवक के संपर्क में आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जा रही हैं। 

दरअसल चीन में नए वेरियंट से कोरोना बेकाबू हो गया हैं। जिसे देखते हुए भारत में भी सावधानी बरती जा रही हैं। साथ ही साथ भारत के सभी राज्यों में कोरोना को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया हैं ताकि यहां कोरोना को फैलने से रोका जा सकें।

0 comments:

Post a Comment