शुक्रवार को करें ये 5 काम, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

धर्म डेस्क: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन होता हैं। इस दिन लोग अपने घरों में मां लक्ष्मी की पूजा आराधना करते हैं। इससे घर में रहने वाले लोगों को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती हैं। साथ ही साथ जीवन पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजन करने के साथ साथ कुछ विशेष उपाय करनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से इंसान के दैनिक जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं।

शुक्रवार को करें ये 5 काम, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न?

1 .शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से घर में खुशहाली आती हैं।

2 .मां लक्ष्मी को लाल रंग अतिप्रिय माना जाता है, ऐसी मान्यता है की यदि शुक्रवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण कर पूजा की जाए तो मां का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। 

3 .शुक्रवार के दिन हाथ में पांच लाल रंग के फूल लेकर मां लक्ष्मी का ध्यान करें और फूल को तिजोरी में रख दें। इससे धन की प्राप्ति होती हैं। 

4 .यदि आप विवाहित हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सुहाग का सामान अर्पित करें। इससे माता प्रसन्न होती हैं। 

5 .शुक्रवार के दिन ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम: मंत्र का जाप करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

0 comments:

Post a Comment