गोरखपुर, बलिया, सूबेदारगंज से सूरत व दादर के लिए बढ़ाए गए 6 ट्रेनों के फेरे

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने गोरखपुर, बलिया, सूबेदारगंज से सूरत व दादर के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन  दिसंबर, जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया हैं। अब इन ट्रेनों का परिचालन दिसंबर-जनवरी तक किया जायेगा।

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया है कि यात्रियों की डिमांड को देखते इन ट्रेनों के फेरे बढ़ाये गए हैं। यात्रीगण अब 30 दिसंबर, 2 जनवरी तक इन ट्रेनों से पहले की तरह परिचालन कर सकते हैं।

गोरखपुर, बलिया, सूबेदारगंज से सूरत व दादर के लिए बढ़ाए गए 6 ट्रेनों के फेरे?

ट्रेन नंबर 09117 : सूरत-सूबेदारगंज (शुक्रवार) को 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगी।

ट्रेन नंबर 09118 : सूबेदारगंज-सूरत (शनिवार) को 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगी।

ट्रेन नंबर 01026 : बलिया-दादर (बुध, शुक्र, रवि) को 18 दिसंबर से एक जनवरी तक चलेगी।

ट्रेन नंबर 01025 : दादर-बलिया एक्सप्रेस (सोम,बुध, शुक्र) को 16 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगी।

ट्रेन नंबर 01027 : दादर-गोरखपुर (मंगल,गुरु,शनि व रवि) को 17 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगी।

ट्रेन नंबर 01028 : गोरखपुर-दादर (सोम,मंगल,गुरु व शनि) को 19 दिसंबर से 02 जनवरी तक चलेगी।

0 comments:

Post a Comment