खबर के अनुसार बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा है की बिहार पुलिस के सुदृढ़ीकरण एवं जनसंख्या के अनुपात में आवश्यकता आधारित नियुक्ति करने हेतु 75,543 पदों पर पुलिसकर्मियों की सीधी भर्ती होगी।
आपको बता दें की बिहार कैबिनेट की हुई बैठक में कुल 13 प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया हैं। जिसमे से बिहार पुलिस में 75 हजार पद पर भर्ती के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी गई हैं। इससे बिहार पुलिस में भर्ती को लेकर रास्ता साफ हो गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जो लोग बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे हैं। जो चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। क्यों की चयन आयोग के द्वारा भर्ती के सन्दर्भ में कभी भी नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment