खबर के अनुसार पटना में 28 दिसंबर को नगर निगम चुनाव को लेकर वोटिंग किया जायेगा। जिला प्रशासन ने पटना शहर में बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए छह जगहों पर चेक पोस्ट बनाये हैं। जहां वाहनों की चेकिंग की जाएगी।
आपको बता दें की पटना के दीदारगंज टोल प्लाजा, धनुकी मोड़, कांटी फैक्ट्री मोड़, अनीसाबाद मोड़ व जेपी सेतु पर चेक पोस्ट बनाये हैं। इन इलाकों से गुजरने वाली सभी गाड़ियों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही साथ उसकी गाड़ियों की जांच भी होगी।
चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा नकदी, शराब आदि का वितरण किया जा सकता हैं। इसी को देखते हुए गाड़ियों को चेक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए कार्यकारी मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात किये गए हैं।

0 comments:
Post a Comment