भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत सभी जिलों में ऐसे बनाए जाति प्रमाणपत्र

न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग आदि के लोगों को जाति की पहचान के लिए जाति प्रमाण पत्र बनाया जाता हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत सभी जिलों में लोग ऑनलाइन के द्वारा ये प्रमाणपत्र बना सकते हैं। 

खबर के अनुसार मध्य प्रदेश में जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए सरकार द्वारा नागरिकों को ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। इस पोर्टल पर जा कर आप जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

आपको बता दें की जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता स्कूल-कॉलेज में एडमिशन लेने तथा छात्रवृति का लाभ लेने में होती हैं। वहीं इस प्रमाणपत्र के द्वारा स्कूल/कॉलेजों की फीस में छूट मिलती हैं। इसलिए अगर आपका जाति प्रमाणपत्र नहीं बना हैं तो तुरंत बना लें।

ऐसे करें आवेदन : जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए आप सबसे पहले MPeDistrict पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट http://mpedistrict.gov.in/MPL/Index.aspx पर जाये और रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन करें और जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन दें।

0 comments:

Post a Comment