पटना में क्रिसमस को लेकर सज-संवर कर तैयार सभी चर्च

न्यूज डेस्क: आज यानि की 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार मनाया जायेगा। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक क्रिसमस को ध्यान में रखते हुए पटना के सभी चर्च सज-संवर कर तैयार हैं। आज सुबह 8:30 बजे से चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जायेगा।

खबर के अनुसार भगवान यीशु के जन्मोत्सव के अवसर पर यीशु प्रेमी चर्च में प्रार्थना करेंगे और क्रिसमस के त्यौहार को धूम-धाम से सेलिब्रेट करेंगें। पटना के बाजारों में क्रिसमस को लेकर लोगों में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा हैं। 

वहीं ईसाई समुदाय के लोग शाम के समय चर्च में कैंडल जलाकर भी भगवान यीशु से प्रार्थना करेंगे। पटना के सभी चर्च में पूरी भक्ति भाव के साथ भगवान यीशु की प्रार्थना की जायेगी। इसको लेकर चर्च को अच्छी तरह से सजाया गया हैं। 

इतना ही नहीं पटना के अलावे बिहार के अलग-अलग जिलों में भी क्रिसमस को लेकर विशेष तैयारी चल रही हैं। ईसाई समुदाय के लोग आज क्रिसमस को धूम-धाम से सेलिब्रेट करेंगें। वहीं क्रिसमस में अन्य समुदाय के लोग भी ख़ुशी-ख़ुशी भाग लेते हैं।

0 comments:

Post a Comment