खबर के अनुसार अब तक आये रुझान से कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में 39 सीटों पर आगे चल रही हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी 26 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को हिमाचल में एक भी सीट मिलता नहीं दिख रहा हैं।
आपको बता दें की हिमाचल प्रदेश में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की ज़रूरत हैं। जानकारों की मानें तो इस बार हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बन सकती हैं। फिलहाल कांग्रेस पार्टी 39 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं।
दरअसल कांग्रेस के लिए हाल के चुनाव में देखें तो कहीं से भी अच्छी खबर नहीं थी। लेकिन इस बार हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस को खुशखबरी मिल सकती हैं। वहीं बात गुजरात की करें तो गुजरात में पूर्व बहुमत के साथ बीजेपी की वापसी हो रही हैं।

0 comments:
Post a Comment