बक्सर : बिहार में जमीन का रजिस्ट्री फीस कितना है

बक्सर : बिहार के किसी भी इलाके में जमीन खरीद रहें हैं तो आपको उसकी रजिस्ट्री करानी होगी, इसके लिए सरकार के द्वारा आपसे रजिस्ट्री शुल्क लिया जायेगा। इसलिए सभी व्यक्ति को इस बात की जानकारी होनी चाहिए की बिहार में जमीन का रजिस्ट्री फीस मिटना हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के ग्रामीण इलाकों में जमीन की रजिस्ट्री शुल्क कम होती हैं। जबकि शहरी इलाकों में जमीन की रजिस्ट्री शुल्क अधिक होती हैं। इसलिए बिहार सरकार की वेबसाइट से आप किसी भी एरिया के जमीन का सरकारी रेट और जमीन का रजिस्ट्री फीस जान सकते हैं।

बता दें की बिहार में जमीन किसी महिला के स्वामित्व पर है, तो स्टांप शुल्क 5.7% है, और पंजीकरण शुल्क 1.9% निर्धारित हैं। वहीं यदि संपत्ति का स्वामित्व किसी पुरूष के पास है, तो स्टांप शुल्क 6.3% और पंजीकरण शुल्क 2.1% निर्धारित हैं।

बिहार में ऑनलाइन चेक करें रजिस्ट्री फीस। 

1 .आधिकारिक वेबसाइट https://nibandhan.bihar.gov.in/ पर जाए। 

2 .वेबसाइट के होम पेज पर एम वी आर देखें के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

3 .इसके बाद आपको अपना जिला, अंचल और मौजा के नाम को सलेक्ट करना हैं। 

4 .जिला, अंचल और मौजा को सलेक्ट करने के बाद एक दूसरा पेज ओपन होगा। इसमें जमीन की डिटेल्स सलेक्ट करनी होगी। 

5 .सभी डिटेल्स को दर्ज करने के बाद आप बिहार के किसी भी क्षेत्र में जमीन के रजिस्ट्री फीस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment