खबर के अनुसार दो से चार गाय की खरीद पर सरकार SC/ST/OBC वर्ग के लोगों को 75 प्रतिशत का अनुदान देगी। जबकि सामान्य वर्ग के लोगों को 50 प्रतिशत का अनुदान देगी। वहीं 15 से 20 गाय की खरीद पर सभी वर्ग के लोगों को 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।
बता दें की इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। अगर आप गोपालन प्रोत्साहन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप संबंधित वेबसाइट पोर्टल पर जा कर आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन को पूरा करें। इस योजना का लाभ किसान परिवार और बेरोजगार युवाओं को मिलेगा।
आवेदन के लिए दस्तावेज : आवेदक का आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, जमीन की रजिस्ट्री, जाति प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि।
ऐसे करें आवेदन : आप https://misdairy.bihar.gov.in/ वेबसाइट पर जा कर एक सितंबर तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment