बता दें की यह स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 19 अक्टूबर से 30 नवंबर तक सप्ताह के हर गुरूवार को तथा समस्तीपुर से 20 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक सप्ताह के हर शुक्रवार को परिचालित की जाएगी। आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक करें।
बक्सर से होकर जाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन नंबर 01043 : लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गुरूवार को 12.15 बजे खुलकर शुक्रवार को 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 01044 : समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर से शुक्रवार को 23.20 बजे खुलकर रविवार को 07.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान ये ट्रेन दोनों दिशाओं में मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी एवं कल्याण स्टेशनों पर रूकेगी ।

0 comments:
Post a Comment