गांधीनगर : गुजरात में कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी

गांधीनगर : गुजरात में नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में सभी निश्चित वेतनभोगी कर्मचारियों की सैलरी में 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई हैं। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार कैबिनेट की बैठक में गुजरात सरकार ने राज्य कर्मियों के वेतन में बढ़ोत्तरी करने की स्वीकृति प्रदान की हैं। 1 अक्टूबर 2023 से सभी कर्मियों की सैलरी में बढ़ोत्तरी कर दी गई हैं। इसका लाभ राज्य के 61,560 नियत वेतन वाले कर्मचारियों को प्राप्त होगा। 

आपको बता दें की नवरात्रि के दौरान गुजरात सरकार के इस फैसले ने राज्य के हर निश्चित वेतनभोगी कर्मचारी और उनके परिवार के लिए खुशियां लेकर आएगा। इन सभी कर्मियों को इस महीने से ही बढ़े हुए वेतन का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। 

गुजरात में कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी?

1 .तृतीय श्रेणी के 4400 ग्रेड पे वाले कर्मचारियों का मौजूदा मासिक निर्धारित वेतन 38,090 से बढ़कर 49,600 रुपये होगा।

2 .4200 और 2800 ग्रेड पे वाले तृतीय श्रेणी कर्मचारियों का मौजूदा मासिक निर्धारित वेतन 31,340 से बढ़कर 40,800 रुपये होगा।

3 .2400, 2000, 1900 और 1800 में क्लास-III कर्मचारियों का मौजूदा मासिक निर्धारित वेतन 19,950 से बढ़कर 26,000 रुपये होगा। 

4 .1650, 1400 और 1300 ग्रेड पे वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का मौजूदा मासिक निर्धारित वेतन 16,224 से बढ़कर रुपये 21,100 होगा।

0 comments:

Post a Comment