पटना-बक्सर समेत सभी जिलों में दुर्गापूजा पर अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना-बक्सर समेत सभी जिलों में दुर्गापूजा पर अलर्ट जारी किया गया हैं। साथ ही साथ पुलिस प्रशासन को 24 घंटे चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने दुर्गापूजा को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों में अलर्ट जारी किया हैं। खास कर जिले के संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती करने के भी आदेश दिए हैं, ताकि जिले में शांति बनी रहे। 

बता दें की पुलिस मुख्यालय के द्वारा बिहार से सटे नेपाल के साथ साथ उत्तर प्रदेश, झारखंड और बंगाल के सीमावर्ती जिलों में 24 घंटे चौकसी बरतने तथा इन जिलों में चेकिंग बढ़ाने को कहा गया हैं। वहीं राज्यभर में शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। 

पुलिस मुख्यालय की ओर से कई जिलों को अतिरिक्त पुलिस बल भी मुहैया करा दिया गया है। सबसे ज्यादा पटना जिले में पुलिस बल उपलब्ध कराया गया हैं। वहीं बिहार में एक दर्जन केंद्रीय कंपनी पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment