खबर के अनुसार नीतीश सरकार ने त्यौहारों को देखते हुए अक्टूबर महीने का वेतन सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के खाते में डालने का फैसला किया हैं। बहुत जल्द सरकारी कर्मचारियों के खाते में अक्टूबर महीने की सैलरी पहुंच जाएगी।
बता दें की इस बार बिहार के सरकारी कर्मचारियों को 14 दिन पहले ही वेतन की राशि मिल जाएगी। इसको लेकर वित्त विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई हैं। एक से दो तीन दिन के अंदर कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में पैसा पहुंचने लगेगा।
सरकारी आदेश के मुताबिक राज्य सरकार के कई कर्मियों और पदाधिकारियों के खाते में बुधवार को ही पैसा आ जाएगा। वहीं अगर किसी कर्मचारी के बैंक अकाउंट में बुधवार को सैलरी नहीं आती हैं तो उन्हें एक-दो दिन के अंदर सैलरी मिल जाएगी।

0 comments:
Post a Comment