राजकोट : जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन की गति बढ़ी

न्यूज डेस्क: राजकोट डिवीजन से चलने वाली जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की गति बढ़ा दी गई हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं, ताकि इसके बारे में सभी यात्रियों को सही जानकारी मिल सके।

खबर के अनुसार ट्रेन संख्या 22925/22926 अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ने से इस ट्रेन में यात्रा का समय 15 मिनट कम हो जाएगा। इससे यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी, साथ ही इससे समय की भी बचत होगी। 

नए नियमानुसार अब ये वंदे भारत ट्रेन अहमदाबाद से 17:55 बजे के बजाय 18:10 बजे रवाना होगी। इसलिए अगर आप इस ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर पहले इस ट्रेन का शेड्यूल चेक कर लें। 

इस वंदे भारत ट्रेन का रूट्स : यात्रा के दौरान जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन दोनों तरफ साबरमती, सानंद, विरमगम, सुरेंद्रनगर, वांकानेर और राजकोट स्टेशन पर रुकते हुए संचालित होती हैं। बड़ी संख्या में यात्री इस ट्रेन से सफर करते हैं।

0 comments:

Post a Comment