सावधान ! लुधियाना में डेंगू के आठ नए मरीज मिले

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लुधियाना में रविवार को डेंगू के आठ नए मरीज मिले हैं। इससे पहले शनिवार को लुधियाना के अलग-अलग इलाकों से डेंगू के 36 नए मरीज मिले थें।

खबर के अनुसार लुधियाना में रविवार को जो 8 नए मरीज मिले हैं, इनमे से 7 मरीज लुधियाना के शहरी इलाकों के रहने वाले हैं। जबकि एक मरीज ग्रामीण इलाकों के हैं। इसतरह से लुधियाना में शहर से लेकर गांव तक डेंगू का प्रसार हो रहा हैं। 

बता दें की लुधियाना में अब डेंगू पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 572 हो गई है। हालांकि इसमें से ज्यादातर मरीज ठीक हो गए हैं, अभी 66 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा हैं। ज्यादातर मरीज प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। 

शहर के इन इलाकों से मिले डेंगू मरीज : अमर नगर, सेक्टर-32 चंडीगढ़ रोड,, फील्डगंज, सेंट्रल जेल ताजपुर रोड, गुरमेल नगर ग्यासपुरा, शिमलापुरी, सन्यास नगर दाना मंडी शामिल हैं।

ग्रामीण में डेंगू के 1 केस साहनेवाल से मिला हैं।

0 comments:

Post a Comment