अहमदाबाद में कोरोना के 1, स्वाइन फ्लू के 5 मरीज भर्ती

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में कोरोना के एक नए केस मिले हैं। जबकि अहमदाबाद में स्वाइन फ्लू के 5 मरीज भर्ती हैं जिनका इलाज किया जा रहा हैं। 

खबर के अनुसार अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में एक 71 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले एक हफ्ते के अंदर सिविल अस्पताल में कोरोना के कुल 3 मामले सामने आ चुके हैं। 

वहीं, अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में स्वाइन फ्लू के 5 मरीज भर्ती हैं। जिसका इलाज सिविल अस्पताल में किया जा रहा हैं। जिन मरीजों का इलाज चल रहा हैं, उसमे से 3 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इन सभी मरीजों की उम्र 32 से 65 साल के बीच है। 

सबसे बड़ी बात यह है की स्वाइन फ्लू के 5 मरीजों में से 2 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। जबकि एक मरीज बाइपैप पर है। वहीं, एक मरीज ऑक्सीजन पर है और एक मरीज निगरानी में है। इसतरह से अहमदाबाद में कोरोना के साथ साथ स्वाइन फ्लू के मामले भी बढ़ रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment