खबर के अनुसार 15 अक्टूबर से बिहार के रोहतास, कैमूर, पटना, बक्सर, भोजपुर, नालंदा, अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, लखीसराय और मुंगेर जिले में बालू घाटों का खनन किया जायेगा। जिससे इन जिलों के लोगों को बालू की किल्लत नहीं होगी।
बता दें की बिहार के इन 13 जिलों में कुल बालू घाट कलस्टर की संख्या 610 है। जिसमे अब तक कुल 294 बालू घाटों की बंदोबस्त की गई है, जबकि 316 बालू घाटों की बंदोबस्त प्रक्रियाधीन है। जल्द ही इन बालू घाटों की बंदोबस्ती भी पूरी कर ली जाएगी।
दरअसल खान एवं भू-तत्व विभाग राज्य में बचे हुए घाटों की बंदोबस्त को लेकर पर्यावरण अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलाने की कवायद में जुट गया है। ताकि जल्द से जल्द बंदोबस्ती की प्रक्रिया को पूरी की जाए और 15 अक्टूबर से बालू घाटों से खनन शुरू किया जाए।

0 comments:
Post a Comment