खबर के अनुसार यूपी के प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आगरा, फिरोजाबाद, कानपूर देहात, कानपूर नगर, रायबरेली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और भदोही में भारी बारिश के आसार हैं।
बता दें की मानसून की ट्रफ लाइन सोनभद्र और बुंदेलखंड के इलाकों से गुजर रही है। इस वजह से यूपी में लगातार बारिश का मौसम बना है। बंगाल की खाड़ी की ओर से नम हवाएं भी चल रही है। इससे कई इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राज्य के 23 जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती हैं। इसके अलावे अन्य कई जिलों में भी हल्की से माध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ एक दो स्थान पर वज्रपात होने के भी पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment