बिहार में घर बैठे डाउनलोड करें रजिस्ट्री के कागज

पटना : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में इस समय जमीन का सर्वे चल रहा हैं। इस सर्वे में यदि आपको रजिस्ट्री पेपर की जरूरत हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन के रजिस्ट्री पेपर डाउनलोड करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं। अब आप ऑनलाइन वेबसाइट पोर्टल पर जा कर जमीन के रजिस्ट्री पेपर को डाउनलोड कर प्रिंट निकलवा सकते हैं।

बिहार में घर बैठे डाउनलोड करें रजिस्ट्री के कागज?

1 .बिहार सरकार की निबंधन से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट nibandhan.bihar.gov.in पर जाएं।

2 .इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर 'ऑनलाइन अभिप्रमाणित प्रतिलिपि' के विकल्प पर क्लिक करें। 

3 .अब एक नया पेज खुल जाएगा, जहां आपको User SignUp के विकल्प पर क्लिक करना हैं और लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड जेनरेट करना हैं।

4 .इसके बाद आपको दोबारा निबंधन के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर आना हैं और अपने आईडी पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना हैं। 

5 .लॉगिन करने के बाद एक पेज खुलेगा, उस पर डॉक्यूमेंट सर्च का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक और मांगी गई जानकारी को भरकर सब्मिट करें। 

6 .इसके बाद अब आपके सामने जमीन का रजिस्ट्री पेपर(केवाला) खुलकर आ जायेगा। जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

0 comments:

Post a Comment