खबर के अनुसार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया हैं की यदि किसी व्यक्ति के जमीन पर केस चल रहा हैं तो उन्हें चिंता होने की जरूरत नहीं हैं। वो लोग कोर्ट द्वारा जारी किये गए आदेश की कॉपी को लगाकर जमीन का सर्वे करा सकते हैं।
बता दें की वर्तमान समय में जो जमीन की स्थिति है और जिसके नाम से है वह सर्वे में वही स्थिति दर्ज होगी। लेकिन जो सर्वे करेंगे उन्हें यह लिखना होगा की इसका मामला कोर्ट में चल रहा है। इस पर किसका दावा है ये कोर्ट के निर्णय के बाद सर्वे में चेंज किया जा सकता हैं।
वहीं, कोई व्यक्ति आपके जमीन पर कब्जा कर लिया है, लेकिन खतियान में आपके पूर्वज का नाम हैं तो आप खतियान और वंशावली बनाकर सर्वे शिविर में जमा कराएं। सरकार ये द्वारा ये जमीन आपको वापस दिलाई जायेगी और नया खतियान आपके नाम दर्ज किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment