बिहार में आप खुद से बनाएं वंशावली, आदेश जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में इस समय जमीन सर्वे का काम चल रहा हैं। इस सर्वे में पुश्तैनी जमीन वाले लोगों को वंशावली जमा करनी हैं, जिससे लोगों को भागदौड़ करनी पड़ रही हैं।

खबर के अनुसार सर्वे अधिकारियों ने कहा है की राज्य के लोग अब खुद से वंशावली बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें कही जाने और भागदौड़ करने की जरूरत नहीं हैं। जिला बंदोबस्त अधिकारी ने बताया की जमीन के मालिकाना हक से संबंधित जो कागजात है, उसको जमा कर पपत्र-2 में स्व-घोषणा करें। 

वहीं, पपत्र-3 में वंशावली का स्व-घोषणा करनी है और ज्यादा भागदौड़ करनी नहीं हैं। बस वंशावली में सभी उत्तराधिकारियों की जानकारी देनी हैं। इसके बाद सर्वे अधिकारी जांच करेंगे। जांच के दौरान सही पाए जाने वाले लोगों का नया खतियान बनाएंगे।

बता दें की सर्वे के दौरान जमीन का कागजात नहीं होने तथा गलत कागजात होने पर इसकी जांच सीओ के माध्यम से होगी। लोगों को सिर्फ अपने जमीन के लिए स्व-घोषणा के बाद नापी के दौरान दखल-कब्जा बताना है। किसी तरह के गड़बड़ी होने पर आप 3 बार आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment