इसके अलावा, ये पेपर यूपी बोर्ड के X (एक्स) अकाउंट (@upboardpryj) और फेसबुक अकाउंट madhyamik shiksha parishad पर भी उपलब्ध हैं। छात्र यूपी बोर्ड के X (एक्स) अकाउंट और फेसबुक अकाउंट पार जा कर भी 10वीं-12वीं के मॉडल प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड के अनुसार, इन मॉडल प्रश्नपत्रों की मदद से छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी को बेहतर बना सकते हैं, क्योंकि इससे उन्हें प्रश्न पत्र का पैटर्न और प्रश्नों की प्रकार के बारे में जानकारी मिलेगी। इस साल हाईस्कूल परीक्षा में कुल 27,41,674 छात्र और इंटरमीडिएट परीक्षा में 26,90,845 छात्र पंजीकृत हैं, कुल मिलाकर 54,32,519 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
इसके साथ ही, यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल परीक्षा में तीसरे साल ओएमआर (OMR) शीट का उपयोग करेगा। यह प्रयोग 2023 से शुरू किया गया था, जिसमें ओएमआर शीट पर परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक और विषय पहले से मुद्रित होते हैं, ताकि परीक्षा के दौरान छात्रों को कोई गलती न हो।

0 comments:
Post a Comment