स्पर्म बढ़ाएं: पुरुष रोज खाएं ये 4 ड्राई फ्रूट्स

हेल्थ डेस्क। आज के समय में बदलती जीवनशैली, तनाव, और खराब खानपान की वजह से पुरुषों में फर्टिलिटी यानी प्रजनन क्षमता पर बुरा असर पड़ रहा है। कम स्पर्म काउंट, कमजोर स्पर्म क्वालिटी और यौन पावर में कमी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। लेकिन कुछ हेल्दी आदतों और सही खानपान से इसे बेहतर किया जा सकता है। खासतौर पर कुछ ड्राईफ्रूट्स ऐसे हैं जो पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

1. अखरोट (Walnut)

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। रिसर्च में पाया गया है कि रोज़ाना अखरोट खाने से स्पर्म की संख्या और गतिशीलता (motility) में सुधार आता है। साथ ही साथ इसके सेवन से यौन हेल्थ भी बेहतर होती हैं।

2. बादाम (Almonds)

बादाम में विटामिन E की मात्रा अधिक होती है, जो स्पर्म सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है। यह यौन ड्राइव और फर्टिलिटी दोनों में मदद करता है। बादाम के रोजाना सेवन करने से पुरुषों की प्रजनन क्रिया भी अच्छी रहती हैं।

3. किशमिश (Raisins)

किशमिश आयरन और पोटैशियम से भरपूर होती है। यह शरीर में ब्लड फ्लो को सुधारती है, जिससे सेक्सुअल स्टैमिना और स्पर्म हेल्थ बेहतर होती है।

4. काजू (Cashew)

काजू में जिंक की मात्रा होती है, जो टेस्टोस्टेरोन लेवल को संतुलित करता है और स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से स्पर्म की संख्या बढ़ती हैं।

0 comments:

Post a Comment