स्पेशल TET का प्रस्ताव तैयार
शासन के निर्देश के बाद UPESSC ने नॉन-TET शिक्षकों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करने की रूपरेखा तैयार कर ली है। अब प्रस्ताव को शासन के समक्ष मंजूरी के लिए भेजे जाने की तैयारी है। सरकार से अनुमति मिलने के बाद परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
करीब 1.42 लाख नॉन-TET शिक्षक
उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में लगभग 1.42 लाख शिक्षक ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक TET पास नहीं किया है। इनमें प्राथमिक स्तर के करीब 64 हजार शिक्षक शामिल हैं। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर नॉन-TET शिक्षकों की संख्या लगभग 76 हजार बताई जा रही है। इन शिक्षकों की नियुक्तियां वर्ष 2010 से पहले हुई थीं। ऐसे में प्रस्तावित स्पेशल TET उनके लिए अपनी पात्रता पूरी करने का महत्वपूर्ण अवसर बन सकता है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बढ़ी चिंता
नॉन-TET शिक्षकों की परेशानी की मुख्य वजह शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़ा सुप्रीम कोर्ट का फैसला है। अदालत ने 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए भी TET की पात्रता को आवश्यक माना है। TET की शर्त पूरी नहीं करने वाले शिक्षकों के प्रमोशन पर असर पड़ने के साथ उनकी सेवा पर भी संकट की स्थिति पैदा हो सकती है। इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के बीच चिंता बढ़ी है।
मंजूरी के बाद जारी होगा नोटिफिकेशन
फिलहाल स्पेशल TET का प्रस्ताव शासन के स्तर पर मंजूरी की प्रक्रिया में जाएगा। शासन की अनुमति मिलने के बाद UPESSC की ओर से परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन में आवेदन की तारीख, परीक्षा कार्यक्रम, पात्रता, पाठ्यक्रम और अन्य जरूरी नियमों की जानकारी स्पष्ट की जाएगी।
0 comments:
Post a Comment