इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है।
13 जिलों में यलो अलर्ट
वहीं पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। राज्य के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, हालांकि कुछ स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
अगले दो दिनों में इन इलाकों पर रहेगा असर
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बारिश का दायरा उत्तर और पूर्वी बिहार की ओर बढ़ेगा। 8 अगस्त को दक्षिण-पूर्व बिहार के अलावा कटिहार, पूर्णिया और पश्चिम चंपारण में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 9 अगस्त को उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश का असर और बढ़ने की संभावना है। अररिया, दरभंगा, किशनगंज, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल और पश्चिम चंपारण में भारी वर्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
बिहार में सामान्य से अब भी कम है मानसूनी बारिश
हालांकि मानसून सक्रिय होने के बावजूद इस सीजन में बिहार में अब तक सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राज्य में औसत से करीब 37 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी दिनों में होने वाली बारिश से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन पूरे सीजन की वर्षा की कमी एक साथ पूरी होना आसान नहीं होगा।

0 comments:
Post a Comment